कई प्रत्याशियों ने दर्ज की शानदार जीत ।
सोलन, 29 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।
सोलन जिला में पंचायती राज संस्थाओं के द्वितीय चरण के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्ड कण्डाघाट की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधान एवं उप प्रधान पदों के लिए विजेता प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
ग्राम पंचायत बांजणी में कृष्णा ने 26 मतों के अंतर से प्रधान पद पर विजय हासिल की, जबकि राजेन्द्र कुमार 63 मतों से उप प्रधान निर्वाचित हुए।
ग्राम पंचायत बीशा में भुवना ने 36 मतों से प्रधान पद जीता तथा ओम प्रकाश 142 मतों के अंतर से उप प्रधान चुने गए।
ग्राम पंचायत छावशा में ज्ञान चंद ने 222 मतों के बड़े अंतर से प्रधान पद पर जीत दर्ज की। वहीं कार्तिक उप प्रधान पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए।
ग्राम पंचायत घाट कुम्हाला में हेमा देवी ने मात्र 6 मतों के अंतर से प्रधान पद जीता, जबकि रणजीत कुमार 132 मतों से उप प्रधान निर्वाचित हुए।
ग्राम पंचायत हिन्नर में संगीता देवी 160 मतों से प्रधान तथा हरबंस लाल 65 मतों से उप प्रधान चुने गए।
ग्राम पंचायत जधाणा में भावना धीमान ने 269 मतों के अंतर से प्रधान पद पर विजय प्राप्त की, जबकि कुलदीप कुमार 255 मतों से उप प्रधान निर्वाचित हुए।
ग्राम पंचायत मही में रीना देवी ने 285 मतों के बड़े अंतर से प्रधान पद जीता तथा लायक राम 247 मतों से उप प्रधान चुने गए।
ग्राम पंचायत ममलीग में भूमि नन्द 63 मतों से प्रधान तथा हरी दत्त 14 मतों के अंतर से उप प्रधान पद पर विजयी रहे।
ग्राम पंचायत पौधना में आशा रानी ने 19 मतों से प्रधान पद पर जीत दर्ज की, जबकि सुरेश कुमार 136 मतों से उप प्रधान निर्वाचित हुए।
ग्राम पंचायत सकौड़ी में गीता 36 मतों से प्रधान तथा जितेन्द्र सिंह 30 मतों से उप प्रधान पद के लिए विजयी घोषित किए गए।
कण्डाघाट विकास खण्ड की पंचायतों में चुनाव परिणाम घोषित होने के साथ ही विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
प्रशासन द्वारा सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान करने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है।








