शिमला, 29 मई
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।
पुलिस थाना ढली के अंतर्गत भट्टाकुफर स्थित हरिओम भवन में एक युवक द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना 28 मई 2026 को पुलिस को प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपनी पत्नी और एक वर्षीय बच्चे के साथ रह रहा था। घटना के समय उसकी पत्नी और बच्चा किसी कार्य से घर से बाहर गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो उन्होंने युवक को फंदे से लटका हुआ पाया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रारंभिक जांच में परिजनों द्वारा किसी प्रकार का संदेह व्यक्त नहीं किया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृत्यु के कारणों का पता लगाने तथा अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए मामला धारा 194 बीएनएसएस के तहत जांचाधीन है।
पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।







