/बैरछा पंचायत में युवतियों ने निभाया लोकतंत्र का दायित्व।

बैरछा पंचायत में युवतियों ने निभाया लोकतंत्र का दायित्व।

नालागढ़ (बैरछा), 30 मई,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।

पंचायतीराज चुनावों के दौरान नालागढ़ की ग्राम पंचायत बैरछा में भी युवतियों ने लोकतंत्र के प्रति अपनी जागरूकता और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पहली बार मतदान किया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस पंचायत की प्रथम मतदाता सिमरन, तनु और सानिया ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पहली बार मतदान करने वाली इन युवतियों में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है तथा सभी युवाओं को चुनाव प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।