/विकास खंड पट्टा में दोपहर 1 बजे तक 63% मतदान।

विकास खंड पट्टा में दोपहर 1 बजे तक 63% मतदान।

बाड़ा पंचायत सबसे आगे।

सोलन (नालागढ़), 30 मई ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव-2026 के तहत विकास खंड पट्टा में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक के मतदान आंकड़ों के अनुसार पूरे विकास खंड में कुल 63 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

मतदान प्रतिशत के आधार पर ग्राम पंचायत बाड़ा सबसे आगे रही, जहां दोपहर 1 बजे तक 84.81 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके बाद बडि़यारा पंचायत में 79.11 प्रतिशत, मंदेहड़ पंचायत में 76.10 प्रतिशत तथा सरयूंज पंचायत में 67.21 प्रतिशत मतदान हुआ।

वहीं, गोयला पंचायत में 45.88 प्रतिशत और बन्याहुड़ी पंचायत में 57.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो अन्य पंचायतों की तुलना में अपेक्षाकृत कम रहा।

निर्वाचन अधिकारियों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से जारी है। मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है तथा बड़ी संख्या में महिला मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर रही हैं। प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं।

मुख्य आंकड़े (दोपहर 1 बजे तक):
कुल मतदान: 63%
बाड़ा पंचायत: 84.81%
बडि़यारा पंचायत: 79.11%
मंदेहड़ पंचायत: 76.10%
सरयूंज पंचायत: 67.21%
गोयला पंचायत: 45.88%