कई उम्मीदवारों ने दर्ज की शानदार जीत।
सोलन (नालागढ़) 31 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
सोलन जिले के पट्टा विकास खंड में पंचायती राज संस्थाओं के तीसरे चरण के चुनावों के सभी परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रधान, उपप्रधान एवं वार्ड सदस्य पदों के लिए हुए चुनाव में विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की गई।
मुख्य परिणामों में ग्राम पंचायत दाढ़वा से किरण बाला 577 मत प्राप्त कर प्रधान निर्वाचित हुईं, जबकि उपप्रधान पद पर दिनेश कुमार 888 मतों के साथ विजयी रहे।
ग्राम पंचायत सुन्नीपुर में योगिंदर ने 1029 मत प्राप्त कर प्रधान पद पर जीत हासिल की, वहीं उपप्रधान पद पर सुभाष चंद 644 मतों के साथ विजयी रहे।
ग्राम पंचायत कोठा में निर्मला 726 मतों के साथ प्रधान चुनी गईं तथा गुरुदेव 507 मतों के साथ उपप्रधान निर्वाचित हुए।
भाजणी पंचायत में तरुण कुमार 410 मत प्राप्त कर प्रधान बने, जबकि उपप्रधान पद पर जयपाल 620 मतों के साथ विजयी रहे।
लोहाना पंचायत में अमर चंद ने 374 मत प्राप्त कर प्रधान पद जीता तथा मुकेश कुमार 417 मतों के साथ उपप्रधान चुने गए।
मंडेसर पंचायत में प्रधान पद पर सुमन 472 मतों के साथ विजयी रहीं, जबकि उपप्रधान पद पर संजीव कुमार 362 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए।
पधनाली पंचायत में आशा देवी 355 मत प्राप्त कर प्रधान निर्वाचित हुईं और भूप सिंह 339 मतों के साथ उपप्रधान पद पर विजयी रहे।
कई वार्डों में सदस्य निर्विरोध भी चुने गए। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा गया। प्रशासन ने शांतिपूर्ण एवं सफल चुनाव प्रक्रिया के लिए मतदाताओं और चुनाव कर्मियों का आभार व्यक्त किया।







