/गुरुमाजरा पंचायत चुनाव के बाद योगराज भाटिया का ग्रामवासियों को धन्यवाद संदेश

गुरुमाजरा पंचायत चुनाव के बाद योगराज भाटिया का ग्रामवासियों को धन्यवाद संदेश

नालागढ़ 31 मई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

गुरुमाजरा पंचायत चुनाव के परिणामों के बाद योगराज भाटिया ने सोशल मीडिया के माध्यम से पंचायत के सभी मतदाताओं और समर्थकों का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि पंचायत के जिन लोगों ने उनका साथ दिया, उनके प्रति वे सदैव ऋणी रहेंगे। साथ ही उन्होंने उन लोगों का भी धन्यवाद किया जो किसी कारणवश उनके साथ नहीं चल पाए।

योगराज भाटिया ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान यदि उनसे कोई भूल या कमी रह गई हो तो वे इसके लिए क्षमाप्रार्थी हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों द्वारा दिया गया सम्मान और स्नेह उनके लिए अमूल्य है और वे इसके लिए सदैव आभारी रहेंगे।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी रहे हों, वे पहले की तरह भविष्य में भी गुरुमाजरा पंचायत के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने कहा कि एक सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाते हुए पंचायत के विकास कार्यों पर नजर रखी जाएगी तथा पारदर्शिता और ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

योगराज भाटिया ने कहा कि भय, अराजकता और भ्रष्टाचार मुक्त गुरुमाजरा के निर्माण तथा पंचायत के समग्र विकास के लिए वे निरंतर कार्य करते रहेंगे।

उन्होंने पंचायत के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी ग्रामवासियों से सहयोग और एकजुटता बनाए रखने की अपील भी की।