4,890 मतों से दर्ज की शानदार विजय
नालागढ़ 31 मई,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ जिला परिषद क्षेत्र संख्या दभोटा-14 का परिणाम घोषित हो गया ।

प्राप्त आधिकारिक परिणाम पत्र (फॉर्म-39) के अनुसार सोलन जिला परिषद के निर्वाचन क्षेत्र दभोटा-14, नालागढ़ से सुशीला देवी विजयी घोषित हुई हैं।

उम्मीदवारों को प्राप्त मत:
सुशीला देवी — 11,352 वोट (विजेता)
गुरप्रीत कौर — 6,462 वोट
सुमन देवी — 1,082 वोट
अन्य आंकड़े:
वैध मत: 18,896
अवैध मत: 251
NOTA: 121
कुल डाले गए मत: 19,268
सुशीला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी गुरप्रीत कौर को 4,890 वोटों के अंतर से हराया।




