पुलिस ने ट्रक चालक पर ही किया मामला दर्ज।
नालागढ़ 1 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
गत रात्रि को पुलिस थाना नालागढ़ के दोलोवाल क्षेत्र में एक ट्रक नंबर HP24A-7982 के चालक द्वारा तेजी से ट्रक चलाने व अचानक ब्रेक लगाने से उसके पीछे अपनी सही दिशा में चल रहा एक मोटरसाइकिल चालक ट्रक से टकरा गया।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक घबरा कर मौके से फरार हो गया जिस पर पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक गत दिवस दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तथा घायल को उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया ।
घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा संस्थान के लिए रेफर किया गया ।
पुलिस थाना नालागढ़ में आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दिया जिस की आगामी कारवाही जारी है।






