/सौडी गुलाबपुरा में जीत उपलक्ष्य पर सम्मान समारोह आज

सौडी गुलाबपुरा में जीत उपलक्ष्य पर सम्मान समारोह आज

नालागढ़ 3 जून ,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

बीबीएन क्षेत्र के सौडी गुलाबपुरा में पंचायत चुनाव में जाएं ज्ञान ठाकुर की धर्म पत्नी को जिला परिषद चुनाव में मिली जीत के उपलक्ष्य में सम्मान एवं धन्यवाद समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।
निवेदक ज्ञान ठाकुर ने क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता की जीत है।

उन्होंने कहा कि मतदाताओं के प्यार, विश्वास और आशीर्वाद से मिली इस सफलता के लिए वे सभी के हृदय से आभारी हैं।

समारोह आज (3 तारीख) शाम 5 बजे सौडी गुलाबपुरा में आयोजित होगा।

आयोजकों ने सभी क्षेत्रवासियों से परिवार सहित कार्यक्रम में पहुंचकर उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

ज्ञान ठाकुर ने कहा कि जनता का आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और भविष्य में भी वे क्षेत्र के विकास एवं जनसेवा के लिए समर्पित रहेंगे।