/विश्व पर्यावरण दिवस पर कल शिमला में मिनी मैराथन का आयोजन।

विश्व पर्यावरण दिवस पर कल शिमला में मिनी मैराथन का आयोजन।

“स्वच्छ पर्यावरण और चिट्टा मुक्त जीवन” का दिया जाएगा संदेश

शिमला, 4 जून,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश पुलिस एवं पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में 5 जून 2026 को ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में मिनी मैराथन का आयोजन किया जाएगा।

“स्वच्छ पर्यावरण और चिट्टा मुक्त जीवन के लिए दौड़ें” विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी, विद्यार्थी, युवा एवं आम नागरिक भाग लेंगे। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण, स्वस्थ जीवनशैली और नशे के खिलाफ जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश पुलिस ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को कार्यक्रम में भाग लेने, इसकी कवरेज करने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं नशामुक्त समाज के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आमंत्रित किया है।

मिनी मैराथन का आयोजन 5 जून की सुबह रिज मैदान, शिमला में किया जाएगा, जहां प्रतिभागी स्वच्छ और स्वस्थ हिमाचल के संकल्प के साथ दौड़ लगाएंगे।