शिमला (ठियोग), 5 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा
नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना ठियोग की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 जून 2026 को पुलिस थाना ठियोग की टीम फागू क्षेत्र में गश्त एवं अपराध निवारण ड्यूटी पर तैनात थी।
इसी दौरान संदेह के आधार पर एक वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 10 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भोला बख्शी (45) पुत्र सुभाष बख्शी, निवासी जिला अम्बाला (हरियाणा) तथा अमन कुमार (26) पुत्र राज कुमार, निवासी डप्पर, तहसील डेराबस्सी, जिला मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना ठियोग में अभियोग संख्या 72/2026 के तहत धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है तथा नशा तस्करी से जुड़े अन्य संभावित पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
पुलिस ने दोहराया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।








