शिमला, 6 जून,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
भाजपा प्रदेश महासचिव ने विमल नेगी मामले में सामने आए कथित CBI निष्कर्षों को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी पूर्णता प्रमाणपत्र जारी करने, दस्तावेजों में हेरफेर और अधिकारियों पर दबाव बनाने जैसे आरोप प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करते हैं।
शिमला में भाजपा की बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में कटवाल ने कहा कि यदि नियमों की अनदेखी कर कुछ लोगों को लाभ पहुंचाया गया है तो सरकार को जवाब देना चाहिए। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और व्यापक जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
कटवाल ने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को तब तक उठाती रहेगी जब तक पूरे मामले में जवाबदेही तय नहीं हो जाती।








