/संजौली में समुदाय विशेष के साथ मारपीट एवं जुलूस प्रकरण में चार और आरोपी गिरफ्तार।

संजौली में समुदाय विशेष के साथ मारपीट एवं जुलूस प्रकरण में चार और आरोपी गिरफ्तार।

कुल गिरफ्तारियां छह पहुंचीं

शिमला 8 जून,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा

हिमाचल की राजधानी शिमला के संजौली में दर्ज बहुचर्चित मारपीट एवं सार्वजनिक जुलूस मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज करते हुए चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह मामला अभियोग संख्या 39/2026, दिनांक 06 जून 2026, पुलिस थाना संजौली थाना में विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

शिकायतकर्ता अजीम मिर्जा ने आरोप लगाया था कि कुछ व्यक्तियों ने उनकी दुकान में घुसकर उनके साथ मारपीट की, सीसीटीवी कैमरे की तारें तोड़ दीं तथा बाद में उन्हें और उनके सहकर्मी आफताब को दुकान से बाहर निकालकर मारपीट करते हुए सार्वजनिक रूप से जुलूस निकाला।

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही मुख्य आरोपी मदन ठाकुर और विजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया था।

जांच के दौरान अब चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है:

श्वेता चौहान (41 वर्ष)
कल्पना शर्मा (42 वर्ष)
गौरव कुमार
गगन शर्मा

इन गिरफ्तारियों के साथ अब तक इस मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

पुलिस के अनुसार अन्य संदिग्धों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला शिमला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद या आपराधिक घटना की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें तथा पुलिस एवं न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास रखें। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।