/नेरवा में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

नेरवा में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, दो आरोपियों पर मामला दर्ज

शिमला(नेरवा), 13 जून,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा।

जिला शिमला पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नेरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद की है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना नेरवा में दिनांक 13 जून 2026 को अभियोग संख्या 28/2026 के तहत धारा 39(1)(a) हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने गंगा राम पुत्र रामसा राम निवासी गांव थुनारली, डाकघर बोहर, तहसील नेरवा, जिला शिमला तथा मंजीत पुत्र स्वर्गीय लायक राम निवासी गांव बोहर, तहसील नेरवा के दो वाहनों की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन संख्या HP63-9777 (इग्निस) और HP08B-0907 (ब्रेज़ा) से 48 बोतल रॉयल स्टैग अंग्रेजी शराब (750 मि.ली.) तथा 180 बोतल मीकिन्स 1000 सुपर स्ट्रॉन्ग बीयर (650 मि.ली.) बरामद की गई।

पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है और शराब की खेप के स्रोत तथा इसके वितरण नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।

शिमला पुलिस ने कहा है कि अवैध शराब एवं नशे के कारोबार के विरुद्ध अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सके।