नालागढ़ 15 जून,
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/ वर्मा
नालागढ़ के दादी कनिया से दो भैंसों को चोरने वाले सहारनपुर यूपी के दो चोरों को भैंसों के साथ पुलिस ने पकड़ लिया है ।
मिली जानकारी के मुताबिक
05-06-2026 को शिकायतकर्ता जानी राम पुत्र श्री चेतन राम, निवासी गांव डाडी कनिया , तहसील नालागढ़ की शिकायत पर पुलिस थाना नालागढ़ में भैंस चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था।
शिकायत के अनुसार, दिनांक 24-05-2026 की रात को करीब 2:59 बजे अज्ञात शातिरों द्वारा उनकी भैंसों को चोरी करके ज्योति ढाबा के पास से एक पिकअप वाहन में लोड कर ले जाया गया था।
इस दर्ज मुकदमे में बद्दी पुलिस द्वारा लगातार त्वरित कार्रवाई अमल में लाते हुए केस को सफलतापूर्वक ट्रेस आउट (Trace Out) कर लिया गया है।
पुलिस द्वारा मामले में सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गहनता से की गई तफ्तीश के दौरान वारदात में संलिप्त अंतरराज्यीय गिरोह के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद महफूज (उम्र 35 वर्ष) पुत्र गुलाम रसूल, चांद (उम्र 26 वर्ष) पुत्र इकबाल, और मोहसीन (उम्र 27 वर्ष) पुत्र शमशाद बुरा, सभी निवासी गांव जोगियान मोहल्ला, डाकघर व तहसील नकुड़, जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
पुलिस ने नियमानुसार आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपियों को जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।









