/पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर वृद्धाश्रम में फल एवं जूस वितरित।

पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती पर वृद्धाश्रम में फल एवं जूस वितरित।

शिमला( सुन्नी), 23 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

हिमाचल प्रदेश के छह बार मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की 93वीं जयंती के अवसर पर आज तहसील सुन्नी के सराज परगना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बसंतपुर स्थित वृद्धाश्रम में फल एवं जूस वितरित किए गए।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा उनके साथ समय बिताया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह ने अपना संपूर्ण जीवन प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उनकी जयंती पर समाज के वरिष्ठ नागरिकों की सेवा करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

कार्यक्रम के दौरान बुजुर्गों को फल एवं जूस वितरित किए गए तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की गई।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजा वीरभद्र सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास में उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।

इस अवसर पर सराज परगना के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।