/मानेसर में 26 जून को होगी मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय बैठक

मानेसर में 26 जून को होगी मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय बैठक


पत्रकारों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील, राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी करेंगे संबोधित।

बीबीएन, 24 जून,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण बैठक 26 जून (शुक्रवार) को हरियाणा के मानेसर स्थित ग्रैंड आईटीसी गोल्फ रिसोर्ट में आयोजित की जाएगी।

बैठक सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगी, जिसमें देशभर से पत्रकारों के शामिल होने की संभावना है।

इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार गुरभिंदर सिंह गुरी और मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांति गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पत्रकारिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, संगठन की भावी योजनाओं, पत्रकारों के अधिकारों तथा मीडिया जगत के समक्ष उभर रही चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

बैठक को मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी, संरक्षक राजेश शर्मा, प्रवक्ता मनोज गोयल तथा हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष काशिम संबोधित करेंगे। वक्ता संगठन की गतिविधियों, पत्रकार हितों और भविष्य की रणनीतियों पर अपने विचार रखेंगे।

पदाधिकारियों ने कहा कि मीडिया क्षेत्र में तेजी से हो रहे बदलावों के बीच पत्रकारों को नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में संगठन को मजबूत बनाने और पत्रकार समुदाय के हितों की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।

उन्होंने संगठन के सभी सदस्यों और पत्रकार साथियों से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने तथा अपने सुझाव देकर मीडिया क्षेत्र को सशक्त बनाने में योगदान देने की अपील की। उनका कहना है कि यह बैठक देशभर के पत्रकारों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगी, जहां पत्रकारिता के भविष्य और मीडिया से जुड़े अहम मुद्दों पर सार्थक विचार-विमर्श किया जाएगा।