/हिमाचल की राजधानी शिमला की एक बेकरी में लगी आग ,लाखो का नुकसान का अनुमान ।

हिमाचल की राजधानी शिमला की एक बेकरी में लगी आग ,लाखो का नुकसान का अनुमान ।


शिमला 06 मई,
हिम नयन न्यूज/ ब्यूरो/ नयना वर्मा


शिमला के लकड बाजार स्थित एक बेकरी में आज सुबह आगजनी होने का समाचार मिला है । मिली जानकारी के मुताबिक लक्कड बाजार में तृप्ति नामक बेकरी के अन्दर से सुबह धुंए की लपटे बाहर आती लोगो ने देखी तो अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई जिस पर अग्निशमन के टेडर मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया लेकिन इस से पहले बेकरी की कुछ मशीनरी जल कर खराब हो गई । आग के कारणो का पता नही चल पाया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है ।