सोलन (अरकी), 11 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
सोलन जिले के विकास खंड कुनिहार की ग्राम पंचायत सरयांज में ग्राम सभा की बैठक 18 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे पंचायत कार्यालय सरयांज में आयोजित की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए नव निर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधान हेम लता ठाकुर ने बैठक में पंचायत क्षेत्र के सभी ग्राम सभा सदस्यों से उपस्थित होने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि ग्राम सभाएं पंचायत विकास योजनाओं, बजट और स्थानीय विकास से जुड़े निर्णयों के लिए महत्वपूर्ण मंच होती हैं, और सभी को इस में बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए।
उन्होंने बताया कि इस बैठक के एजेंडे में निम्नलिखित विषय शामिल किए जाएंगे —
पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि।
गत त्रैमासिक आय-व्यय का अनुमोदन।
ग्राम पंचायत विकास योजना (GPDP) एवं 16वें वित्त आयोग पर चर्चा।
वित्त वर्ष 2026-27 के अनुमानित बजट का अनुमोदन।
विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) संबंधी प्रस्ताव।
नशा मुक्त पंचायत विषय पर चर्चा।
प्रधान ने बताया कि अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों पर विचार-विमर्श भी किया जा सकता है।
सभी ग्राम सभा सदस्यों से समय पर बैठक में पहुंचकर पंचायत के विकास संबंधी निर्णयों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया गया है।









