/शोघी में एचआरटीसी बस से 12 ग्राम चिट्टा बरामद।

शोघी में एचआरटीसी बस से 12 ग्राम चिट्टा बरामद।

ननखड़ी का युवक गिरफ्तार।

शिमला, 25 जुलाई,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत स्पेशल सेल को एक और सफलता मिली है।

पुलिस ने शोघी पुलिस चौकी के समीप एचआरटीसी बस की चेकिंग के दौरान एक युवक के कब्जे से 12 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अभियोग संख्या 151/2026 दिनांक 24 जुलाई 2026 को पुलिस थाना बालुगंज में धारा 21 एनडीपीएस अधिनियम के तहत दर्ज किया गया है।


जानकारी के मुताबिक, 24 जुलाई को स्पेशल सेल शिमला की टीम शोघी पुलिस चौकी के पास गश्त और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक एचआरटीसी बस की तलाशी के दौरान संदिग्ध व्यक्ति के बैग से माचिस की डिब्बी में छिपाकर रखी गई 12 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित ठाकुर (32) निवासी ननखड़ी, जिला शिमला के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है।