शिमला (ठियोग) 18 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
शिमला जिले के पुलिस थाना ठियोग में दर्ज अभियोग संख्या 115/2026 के तहत पुलिस ने धमकी, वाहनों में तोड़फोड़ और आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला 16 जुलाई 2026 को धारा 309(4), 351(2), 324(2) BNS एवं धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था।

शिकायत के अनुसार गुलु के समीप पार्किंग में कुछ लोग वाहनों में पहुंचे और हथियार होने की बात सामने आने पर शिकायतकर्ता व उसके साथियों को धमकाया। बाद में लौटने पर उनकी दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त मिलीं।

जांच के आधार पर पुलिस थाना ठियोग की टीम ने 18 अगस्त को विक्रान्त शर्मा (27), वंश शर्मा (21) और किंशुक शर्मा (24) को गिरफ्तार किया। तीनों ठियोग क्षेत्र के निवासी हैं। आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस हिरासत रिमांड मिलने पर आवश्यक बरामदगी और मामले से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष एवं तथ्याधारित जांच जारी है।









