रामपुर-ननखड़ी व रोहड़ू में कार्यकर्ताओं से करेंगे बैठक।
शिमला 21 अगस्त,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के सह-प्रभारी विदित चौधरी के अगस्त 2026 के प्रस्तावित दौरे का कार्यक्रम जारी किया है। कार्यक्रम के अनुसार विदित चौधरी 21 से 23 अगस्त तक रामपुर, ननखड़ी और रोहड़ू क्षेत्र का दौरा करेंगे।
21 अगस्त को विदित चौधरी सड़क मार्ग से सुबह 9 बजे शिमला से रवाना होकर दोपहर करीब 1 बजे रामपुर पहुंचेंगे। यहां वे रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद उनका रात्रि ठहराव सराहन में रहेगा।
22 अगस्त को सुबह 9 बजे सराहन से ननखड़ी के लिए रवाना होकर करीब 11 बजे ननखड़ी पहुंचेंगे। यहां वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।
यह बैठक रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ननखड़ी क्षेत्र में आयोजित की जाएगी। इसके बाद उनका रात्रि ठहराव रामपुर में होगा।
23 अगस्त को सुबह 9 बजे रामपुर से रोहड़ू के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12:30 बजे रोहड़ू पहुंचेंगे। यहां वे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (BCC) रोहड़ू के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक के बाद दोपहर का भोजन निर्धारित है।
इसके पश्चात वे सड़क मार्ग से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे और रात करीब 8 बजे हिमाचल भवन, चंडीगढ़ पहुंचने का कार्यक्रम है।
विदित चौधरी के साथ जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल तथा डीसीसी शिमला ग्रामीण के प्रभारी महासचिव रमेश ठाकुर भी दौरे में शामिल रहेंगे।
कांग्रेस प्रदेश कमेटी की ओर से जारी कार्यक्रम में संबंधित ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों, रामपुर व रोहड़ू विधानसभा क्षेत्रों के विधायकों तथा अग्रिम संगठनों एवं विभागों के प्रमुखों को कार्यक्रम में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। दस्तावेज में आगे के दौरे का कार्यक्रम अलग से जारी किए जाने की बात कही गई है।









