पंचायत ने भी प्रस्ताव पारित कर PWD को भेजा
सोलन (अर्की) 25 अगस्त
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
सोलन जिले की सूरजपुर पंचायत के पिपलूघाट चौक पर वर्षों से वर्षा शालिका न होने के कारण यात्रियों व स्थानीय लोगों को बरसात के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यहां रैन शेल्टर बनने की मांग ने फिर जोर पकड़ किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक पिपलूघाट से धुंधन, दाड़लाघाट, सरयांज और अर्की सहित कई क्षेत्रों के लिए सड़कें निकलती हैं, जिससे यह चौक महत्वपूर्ण यातायात केंद्र है।

देरी से मिली सूचना के अनुसार सामाजिक कार्यकर्ता प्रदीप कुमार (रिंकू) रूग भलेड़ ने गत मास सूरजपुर पंचायत की पहली आम सभा में यह मुद्दा उठाया। पंचायत ने सर्वसम्मति से वर्षा शालिका निर्माण का प्रस्ताव पारित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए लोक निर्माण विभाग अर्की को भेज दिया।
प्रदीप कुमार के अनुसार उन्होंने यह मांग लोक निर्माण विभाग के मंत्री के समक्ष भी उठाई थी। इसके बाद मंत्री कार्यालय ने 2 जुलाई 2026 को मुख्य अभियंता, हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग को पत्र जारी कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि बारिश के दौरान यात्रियों को आसपास की दुकानों में शरण लेकर बारिश रुकने का इंतजार करना पड़ता है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी होती है। उन्होंने PWD अर्की से पंचायत प्रस्ताव और मंत्री कार्यालय के निर्देशों के आधार पर जल्द विभागीय प्रक्रिया पूरी कर पिपलूघाट चौक पर वर्षा शालिका का निर्माण करवाने की मांग की है।









