बद्दी 15 मई,
हिम नयन न्यूज /ब्यूरो
पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत गत दिवस स0उप0नि0 लखवीर सिहं अनवेष्णाधिकारी थाना बद्दी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मनजीत कॉर पत्नी स्वर्गीय श्री राम सिहं निवासी सुराजमाजरा, वार्ड न0 03, तह0 बद्दी, जिला सोलन हि0प्र0 के कब्जे से उसके द्वारा उसकी किराना की दुकान में छिपाकर रखी 07 बोतलें, 18 अध्धे व 24 पव्वे देशी शराब और 15 बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद की गई । जिस पर पुलिस थाना बद्दी में धारा 39(1)ए आबकारी अधिनियम के अधीन अभियोग पंजीकृत किया गया। आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।










