/कोटखाई में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता बैठक, संदिग्ध स्थान भी किए चिन्हित

कोटखाई में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता बैठक, संदिग्ध स्थान भी किए चिन्हित

शिमला (कोटखाई), 26 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत पुलिस थाना कोटखाई द्वारा गत 23 सितंबर को ग्राम पंचायत दरकोटी में नशा निवारण जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक बैठक में थाना प्रभारी कोटखाई, एसडीएम कोटखाई, पंचायत प्रतिनिधियों सहित करीब 30 से 40 स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई और लोगों से नशे के खिलाफ पुलिस व प्रशासन का सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया गया।

साथ ही युवाओं को नशे से दूर रखने और समाज में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।