/चुनाव कार्यालय घटना पर कार्रवाई की मांग

चुनाव कार्यालय घटना पर कार्रवाई की मांग

खिलाड़ियों को बधाई और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल।

शिमला, 26 सितंबर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला में निर्वाचन विभाग के कार्यालय में हुई घटना की निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं के समूह ने संवैधानिक संस्था के कार्यालय में अभद्रता, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और प्रधानमंत्री का पुतला जलाया।

उन्होंने एशियन गेम्स में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को बधाई देते हुए हिमाचल की सीमा, सावन बरवाल तथा कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा सहित प्रदेश की खिलाड़ियों की उपलब्धियों को प्रेरणादायी बताया और राज्य सरकार से घोषित पुरस्कार राशि देने की मांग की।