/आबकारी अधिनियम का फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार।

आबकारी अधिनियम का फरार उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार।

बद्दी, 27 सितंबर
हिम नयन न्यूज़ / ब्यूरो / वर्मा

पुलिस जिला बद्दी के PO (Proclaimed Offender) सेल ने फरार उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एचपी एक्साइज एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान लखविंदर सिंह पुत्र स्वर्गीय अजमेर सिंह, निवासी गांव टांडा जोहलूवाल, डाकघर नानकपुर, तहसील कालका, जिला पंचकूला (हरियाणा) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी को 27 सितंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया। उसे 28 सितंबर को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।