बीबीएन, 27 सितंबर
हिम नयन न्यूज़, ब्यूरो/वर्मा
हिमाचल प्रदेश की नव गठित निर्मल शिव सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को झाड़माजरी स्थित शिव मंदिर में आयोजित की गई। मिली जानकारी के मुताबिक बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के उप राज्य प्रमुख निर्मल सिंह राणा ने की।

बैठक में प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन और दिन-प्रतिदिन बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इन मामलों को पुलिस प्रशासन को गंभीरता से लेकर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार के तहत मुनिष कुमार को बद्दी का अध्यक्ष तथा आशु गुलेरिया को शिवालिक नगर का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
संगठन ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों से जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।









