/सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक।

निजी बसों और स्कूल वाहनों पर सख्ती के निर्देश।

चंबा, 28 सितंबर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा

लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में रविवार को बचत भवन चंबा में संसदीय निर्वाचन क्षेत्र सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में डलहौजी के विधायक डी.एस. ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


बैठक में सांसद ने जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए जागरूकता गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा बैठकों में सिविल सोसाइटी, गैर-सरकारी संगठनों, जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों और ट्रांसपोर्ट यूनियनों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए, ताकि जमीनी स्तर के सुझावों को शामिल किया जा सके।

डॉ. भारद्वाज ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत क्रैश बैरियर से जुड़े मामलों के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को स्कूल वाहनों में जीपीएस और स्पीड गवर्नर की उपलब्धता सुनिश्चित करने, साथ ही राहवीर प्रधानमंत्री राहत योजना और एमएसीटी योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।