/एंटी-चिट्टा अभियान में सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाईदो दिनों में 3 मामले दर्ज।

एंटी-चिट्टा अभियान में सोलन पुलिस की बड़ी कार्रवाईदो दिनों में 3 मामले दर्ज।

13.630 किलो चूरापोस्त और 22.27 ग्राम चिट्टा बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

सोलन 30 सितंबर
हिम नयन न्यूज़/ब्यूरो/वर्मा।

हिमाचल सरकार द्वारा चलाए गए एंटी-चिट्टा अभियान के तहत सोलन पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बीते दो दिनों में तीन मामले दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 किलो 630 ग्राम चूरापोस्त और 22.27 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, FIR संख्या 157/2026 में धर्मपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक ट्रक की तलाशी लेकर 13 किलो 630 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया।

मामले में हरिदत्त (26) निवासी खील बड्सेर और जितेंद्र कुमार (30) निवासी रुन्दन घोड़ो को गिरफ्तार किया गया।

ट्रक जब्त कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत रिमांड पर भेजा गया।

वहीं, FIR संख्या 158/2026 में SIU टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक वाहन की जांच कर उसमें सवार गौरव वर्मा (29), शुभम ठाकुर (25) और वीरेंद्र कुमार (32) से 11.27 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

तीनों को गिरफ्तार कर वाहन जब्त किया गया है।

एक अन्य मामले FIR संख्या 159/2026 में धर्मपुर पुलिस ने पट्टा मोड़ कुमारहट्टी में कार्रवाई करते हुए संजय (28) निवासी पालवी, ठियोग को 11 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस ने सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है। आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है तथा मामलों में आगामी जांच जारी है।