/उद्योगों के प्रदूषण के खिलाफ नालागढ़ में रैली।

उद्योगों के प्रदूषण के खिलाफ नालागढ़ में रैली।

भाजपा-कांग्रेस नेता एक मंच पर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

नालागढ़ 30 सितंबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा।

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में प्रदूषण के मुद्दे को लेकर बुधवार को नालागढ़ में विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरण संरक्षण संस्थाओं ने रैली निकालकर प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

रैली में किन्विन सहित अन्य उद्योगों से होने वाले प्रदूषण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।

पर्यावरण संरक्षण संस्था हिम परिवेश सहित अन्य सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त आयोजन में निकाली गई रैली में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।

प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में पर्यावरण प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले उद्योगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

इस बारे में उपमंडलाधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया।जिस में हिमाचल सरकार के स्थानीय विधायक हरदीप सिंह बावा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे ।

रैली में भी नालागढ़ के कांग्रेस विधायक हरदीप सिंह बावा के अलावा भाजपा के पूर्व विधायक के.एल. ठाकुर, राणा लखविंदर सिंह ,हरप्रीत सिंह सैनी, जिला परिषद सदस्य, पंचायत प्रतिनिधि तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए।

नालागढ़ में प्रदूषण के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा से जुड़े नेताओं के एक मंच पर आने को लेकर भी क्षेत्र में चर्चा होती रही।

राजनीतिक मतभेदों से अलग पर्यावरण और स्थानीय लोगों से जुड़े मुद्दे पर विभिन्न दलों के नेताओं की संयुक्त मौजूदगी रैली का प्रमुख पहलू रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बीबीएन क्षेत्र के नालागढ़ में औद्योगिक गतिविधियों के साथ पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करना जरूरी है, ताकि उद्योगों के विकास के साथ क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य और पर्यावरण की भी सुरक्षा हो सके।