शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने बस में दबोचा
शिमला, 7 अक्टूबर।
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।
शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को करीब 12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, 6 अक्टूबर 2026 को टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सोलन से शिमला की ओर आ रही एक बस में रमन हिमालवी पुत्र बालक राम, उम्र 35 वर्ष, निवासी तहसील ठियोग, जिला शिमला चिट्टा लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने शोघी पुलिस चौकी के समीप बस को रोककर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से करीब 12 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इस संबंध में पुलिस थाना शिमला में FIR संख्या 212/2026, दिनांक 7 अक्टूबर 2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में आगामी जांच जारी है।









