/वन्यजीव सप्ताह के तहत रामशहर स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

वन्यजीव सप्ताह के तहत रामशहर स्कूल में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित

रामशहर 8 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

वन्यजीव सप्ताह-2026 के उपलक्ष्य में आज 8 अक्तूबर को राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामशहर में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और वन्यजीव संरक्षण को लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर वन विभाग की ओर से वन परिक्षेत्र अधिकारी रामशहर प्रेम पटियाल ने विद्यार्थियों को वन्यजीवों के संरक्षण और उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों से वन्यजीवों एवं प्राकृतिक पर्यावरण के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं की कल्पना ने प्रथम, नीतिका ने द्वितीय तथा रितिका शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट के साथ डिक्शनरी भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में वन खंड अधिकारी रामशहर, वन रक्षक सतीश, वन मित्र दीपिका सहित विद्यालय प्रबंधन एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।