शिमला, 8 अक्टूबर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।
शिमला नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री मेहर पंवार ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं, विचारों और चिंताओं को जाना।
इस संवाद में विश्वविद्यालय के सभी प्रमुख छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

संवाद का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं छात्र समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के साथ-साथ विद्यार्थियों के साथ निरंतर संवाद को मजबूत करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा, सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण तथा छात्र समुदाय से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में विद्यार्थियों ने विभिन्न मुद्दों को सामने रखा, जिन पर पुलिस एवं छात्र प्रतिनिधियों के बीच विचारों का आदान-प्रदान हुआ।

इस पहल के माध्यम से विद्यार्थियों और पुलिस के बीच संवाद एवं विश्वास को और मजबूत करने पर जोर दिया गया।
विद्यार्थियों ने पुलिस की इस पहल का सकारात्मक स्वागत किया। यह संवाद छात्र समुदाय की सुरक्षा संबंधी चिंताओं को समझने तथा पुलिस और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।








