/मगनपुरा में अवैध खनन करते JCB और दो टिप्पर जब्त, तीन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज।

मगनपुरा में अवैध खनन करते JCB और दो टिप्पर जब्त, तीन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज।

बद्दी 9 सितंबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो/ वर्मा ।

हिमाचल के पुलिस जिला बद्दी ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव मगनपुरा के पास एक JCB और दो बिना नंबर के टिप्परों को जब्त किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन चालकों के विरुद्ध माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को पुलिस थाना नालागढ़ की टीम गश्त एवं चेकिंग पर थी। इसी दौरान मगनपुरा के पास एक JCB से खनन सामग्री निकालकर दो टिप्परों में लोड की जा रही थी। मौके पर जांच के दौरान खनन एवं खनन सामग्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए।

पुलिस ने JCB चालक लखविन्द्र सिंह निवासी गांव धुंधली, डाकघर भाटियां, तहसील नालागढ़, जिला सोलन तथा टिप्पर चालकों विक्की निवासी गांव दवट, डाकघर मजारी, तहसील श्री नैना देवी जी, जिला बिलासपुर और विक्रम सिंह निवासी गांव मसलोत, डाकघर अरनास, तहसील ठुरू, जिला रियासी, जम्मू-कश्मीर के खिलाफ कार्रवाई की है।

पुलिस ने तीनों चालकों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है। बद्दी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी