/बद्दी में क्राइम मीटिंग: लंबित मामलों के निपटारे और नशा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश।

बद्दी में क्राइम मीटिंग: लंबित मामलों के निपटारे और नशा तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश।

बद्दी 9 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/वर्मा

हिमाचल पुलिस जिला बद्दी में अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में क्राइम मीटिंग गत दिवस आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा के साथ पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी, उप पुलिस अधीक्षक बद्दी सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, अपराध नियंत्रण, नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियानों तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने विशेष रूप से NDPS एक्ट के तहत नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ की जा रही कार्रवाई की नियमित समीक्षा की जाएगी और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

बैठक में अपराध नियंत्रण तथा कानून व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए।