शिमला पुलिस की डिटेक्शन सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
शिमला(रोहड़ू)13 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा
हिमाचल के शिमला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रोहड़ू उपमंडल के मैंदली क्षेत्र में एक युवक को करीब 195 ग्राम चरस/भांग के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 13 अक्टूबर 2026 को रोहड़ू उपमंडल की डिटेक्शन सेल टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ओनिक नेगी (19), पुत्र जोगिंदर नेगी, निवासी तहसील टिक्कर, जिला शिमला, मैंदली क्षेत्र में भांग बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में आरोपी के पास मौजूद कैरी बैग की तलाशी ली। इस दौरान बैग से करीब 195 ग्राम चरस/भांग बरामद हुई।
इस मामले में पुलिस थाना रोहड़ू में एफआईआर संख्या 113/2026, दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है।







