/बद्दी में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी महिला मानसिक स्वास्थ्य संस्थान भेजने के आदेश

बद्दी में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी महिला मानसिक स्वास्थ्य संस्थान भेजने के आदेश


न्यायालय ने 16 अक्टूबर को मेडिकल रिपोर्ट सहित पेश करने के दिए निर्देश, बच्ची का शव परिजनों को सौंपा

बद्दी, 13 अक्टूबर
हिम नयन न्यूज़ ब्यूरो वर्मा।

बद्दी के मखनुमाजरा स्थित चमन कॉलोनी में 8 वर्षीय बच्ची दीपिका की हत्या के मामले में आरोपी महिला पूनम कुमारी को उपचार एवं उचित देखभाल के लिए मानसिक स्वास्थ्य संस्थान भेजने के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे सुरक्षित अभिरक्षा में HHMHR, बालूगंज, शिमला में भर्ती करवाने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही, विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट के साथ 16 अक्टूबर 2026 को दोबारा न्यायालय में पेश करने के आदेश जारी किए हैं।

वहीं, मृतक बच्ची के शव का AIIMS बिलासपुर में पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।