श्रीकांत मेमोरियल अस्पताल खेड़ा के सहयोग से लगाया गया स्वास्थ्य जांच शिविर।
खेड़ा, 22 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
नालागढ़ के दोसोंमाजरा स्थित शिवधाम मंदिर में आज वीरवार को निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।

शिविर में श्रीकांत मेमोरियल अस्पताल खेड़ा की ओर से सहयोग प्रदान किया गया।
इस दौरान अस्पताल के स्टाफ सदस्यों ने अपनी सेवाएं देकर शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिविर में स्टाफ सदस्य पूनम, आशिया, कृष्णा और भूपिंदर सहित अन्य सहयोगियों ने अपनी भूमिका निभाई।

आयोजन में बाबाजी, बालक राम तथा शिवधाम समिति का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, वीरेंद्र राणा, तरसेम जी (पूर्व चेयरमैन, बद्दी), कुलवंत भाई, महेंद्र और गुरदयाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

आयोजकों ने निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप के सफल आयोजन में सहयोग देने के लिए श्रीकांत मेमोरियल अस्पताल खेड़ा के स्टाफ, बाबा जी, बालक राम जी और शिवधाम समिति सहित सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया








