/खेल प्रतियोगिता में पेनेश और धामी ने जमाई धाक।

खेल प्रतियोगिता में पेनेश और धामी ने जमाई धाक।

शिमला 29 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

कुनिहार जोन में 29 अक्टूबर को खेले गए क्रिकेट मुकाबलों में नाइट स्ट्राइकर पनेश ने विंटर सेट घनाहट्टी को 71 रन से हराया।

महाकाल धामी ने वाईएमसी भलोह को 24 रन से पराजित किया, जबकि सीएसके छलोह ने एमएए ग्यासी हालोग धामी को 36 रन से हराया। एक अन्य मुकाबले में नाइट स्ट्राइकर पनेश ने महाकाल धामी को 39 रन से शिकस्त दी।

प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में नाइट स्ट्राइकर पनेश ने सीएसके छलोह को आठ विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।

कबड्डी में खोबाग और कालीहट्टी ने बनाई फाइनल में जगह

ब्लॉक टूटू में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के तीसरे दौर में बिच्छड़ी ने आनंदपुर, कालीहट्टी ने धधोल, खोबाग ने चनोग तथा पाहाई ने ओखरू को हराया।

कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबलों में खोबाग ने बिच्छड़ी को पराजित किया, जबकि कालीहट्टी ने पाहाई को हराकर फाइनल में जगह बनाई। इस तरह खोबाग और कालीहट्टी की टीमें खिताबी मुकाबले में पहुंच गई हैं।