/विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह: पंचायतों और स्कूलों में बद्दी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह: पंचायतों और स्कूलों में बद्दी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के लिए ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही अपनाने का दिया संदेश

बद्दी, 31 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।

विजिलेंस अवेयरनेस सप्ताह के तहत बद्दी पुलिस का जन-जागरूकता अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के माध्यम से पंचायतों, स्कूलों और विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर लोगों एवं विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार के दुष्प्रभावों और ईमानदारी के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित किए जा रहे इस सप्ताह का विषय ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि (Probity for Prosperity)’ रखा गया है।

अभियान के तहत पुलिस थाना बरोटीवाला की टीम ने ग्राम पंचायत भटोलीकलां, पुलिस थाना नालागढ़ की टीम ने थाना परिसर तथा पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने ग्राम पंचायत ढेला में जागरूकता व्याख्यान आयोजित किए।

वहीं, पुलिस थाना बद्दी की क्यूआरटी टीम ने ग्राम पंचायत थाना और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थाना में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों तथा विद्यार्थियों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज के महत्व की जानकारी दी।