धार क्रिकेट में प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची, महिला कबड्डी में पढ़ेच और फगेड़ा ने जीते सेमीफाइनल मुकाबले
शिमला, 31 अक्टूबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा
हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चर एंड एन्वॉयरमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ के सातवें दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

शनिवार को क्रिकेट, महिला कबड्डी और महिला रस्साकशी के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।



कुनिहार जोन में क्रिकेट के कुल पांच मुकाबले खेले गए, जिनमें धार की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
वहीं, महिला कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबलों में पढ़ेच की टीम ने पहल को हराकर जीत दर्ज की, जबकि दूसरे मुकाबले में फगेड़ा की टीम ने धुधैली बानूली को पराजित किया।

महिला रस्साकशी के ब्लॉक टूटू में आयोजित सेमीफाइनल मुकाबलों में टिक्करी देव नगर की टीम ने मूलबरी देव नगर को हराया। दूसरे मुकाबले में शमलाघाट कांडा की टीम ने रंगाघव कोल को पराजित कर जीत हासिल की।


खेल महाकुंभ के तहत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिल रहा है।
विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों में प्रतियोगिताओं को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।










