10 व्यक्ति पकड़े, ₹9.18 लाख नकद बरामद।
बद्दी 8 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा

पुलिस जिला बद्दी द्वारा जुआ-सट्टे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना बद्दी एवं स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने बिग बाजार के पास स्थित एक दुकान में दबिश दी। मौके पर दुकान के अंदर 10 व्यक्ति ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए पाए गए।

पुलिस टीम ने मौके से ₹9,18,000 की नकदी व ताश के पत्ते बरामद किए। बरामद नकदी एवं ताश के पत्तों को नियमानुसार कब्जे में लिया गया है।
इस संबंध में पुलिस थाना बद्दी में Gambling Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण कार्यवाही जारी है।








