पहले भी सामने आ चुके हैं तीन गोलीकांड, लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल
नालागढ़ 10 नवम्बर
हिम नयन न्यूज़ /ब्यूरो /वर्मा।
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ में एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आने से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर-7 निवासी मोहम्मद असलम पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में युवक को तीन गोलियां लगी हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद असलम को दो गोलियां पेट में और एक गोली टांग में लगी है।
घायल को पहले प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।









