/जिला शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ: आर्यन्स बनूटी ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

जिला शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ: आर्यन्स बनूटी ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब

शिमला, 10 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स, कल्चर एंड एन्वायरमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित जिला शिमला ग्रामीण खेल महाकुंभ के अंतर्गत शोघी जोन के कंडाघाट में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया।

इसमें आर्यन्स बनूटी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रीन लैंड शिल्ली को हराकर खिताब अपने नाम किया।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ग्रीन लैंड शिल्ली की टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए।

जवाब में आर्यन्स बनूटी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।

प्रतियोगिता में काव्यांश शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट हासिल करने के साथ 28 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया।

इस जीत के साथ आर्यन्स बनूटी ने खेल महाकुंभ की क्रिकेट प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।