/भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हिमाचल में नई नियुक्तियां, राजेंद्र कौशल को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हिमाचल में नई नियुक्तियां, राजेंद्र कौशल को प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी

शिमला, 22 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

भारतीय जनता पार्टी के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ हिमाचल प्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रदेश, जिला और जिला प्रभारी स्तर पर नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश संयोजक डॉ. सतीश कुमार ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद इन नियुक्तियों की घोषणा की।

जारी नियुक्ति सूची के अनुसार, श्री राजेंद्र कौशल को प्रदेश सह-संयोजक तथा श्री सौरभ जोशी को आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है।

जिला स्तर पर नूरपुर में श्री योगराज को जिला संयोजक और शिमला में श्री लोकेन्द्र दत्त को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार, कांगड़ा एवं पालमपुर जिलों का प्रभारी डॉ. एस.एस. गुलेरिया को नियुक्त किया गया है, जबकि हमीरपुर जिले का प्रभारी श्री राजेंद्र कौशल को बनाया गया है। डॉ. गुलेरिया और श्री कौशल प्रदेश सह-संयोजक की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।

प्रदेश संयोजक डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट किया है कि सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

इन नियुक्तियों को प्रदेश में भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।