मानपुरा 22 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
पुलिस थाना मानपुरा की टीम ने सार्वजनिक स्थान पर दड़ा-सट्टा लगवाने के आरोप में एक व्यक्ति को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹930 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 21 नवंबर 2026 को टीम गश्त पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर मानपुरा आईटीसी चौक के पास कार्रवाई की गई। मौके पर एक व्यक्ति राहगीरों को ₹1 के बदले ₹90 देने का लालच देकर खुलेआम जुआ एवं दड़ा-सट्टा लगवा रहा था। पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया।
आरोपी की पहचान आकाश कुमार पुत्र उमा महतो, निवासी गांव पश्चिम ठहरा, डाकघर एवं थाना मकेर, तहसील मकेर, जिला सारण (बिहार) के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 13A-3-67 के तहत पुलिस थाना मानपुरा में मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी जांच जारी है।








