121 पीएसटी-पीईटी में सफल
सोलन 22 नवम्बर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
जिला सोलन पुलिस विभाग की ओर से 22 नवंबर 2026 को आयोजित पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक मानक परीक्षण (PST) एवं शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) में कुल 628 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
पुलिस विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 1053 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इसके अतिरिक्त 19 नवंबर को पुनर्निर्धारित एक अभ्यर्थी को भी शामिल किया गया। इनमें से 628 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 426 अभ्यर्थी अनुपस्थित पाए गए।

परीक्षण के दौरान 507 अभ्यर्थी अयोग्य घोषित किए गए, जबकि 121 अभ्यर्थियों ने PST एवं PET की प्रक्रिया सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की।

पुलिस विभाग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया निर्धारित मानकों के आधार पर संपन्न करवाई गई








