द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन से निर्मल धाम तक चलेगी ग्रामीण सेवा और ई-रिक्शा सेवा
नई दिल्ली, 22 नवंबर,
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो /वर्मा।
निर्मल धाम में 22 नवंबर को आयोजित श्री महालक्ष्मी पूजा में शामिल होने वाले सहजयोगियों की सुविधा के लिए पार्किंग एवं परिवहन की विशेष व्यवस्था की गई है।
लाइफ इटर्नल ट्रस्ट, दिल्ली की ओर से श्रद्धालुओं से अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करने और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की गई है।
ट्रस्ट के अनुसार, श्रद्धालुओं की सहायता के लिए स्वयंसेवक और सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे, जो वाहनों की पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं में मार्गदर्शन करेंगे।
परिवहन सुविधा के तहत द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन से निर्मल धाम तक दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक तीन ग्रामीण सेवा वाहन और दो ई-रिक्शा चलाए जाएंगे। वहीं, पूजा के बाद रात 8 बजे से 10 बजे तक निर्मल धाम से द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन तक वापसी के लिए भी तीन ग्रामीण सेवा वाहन और दो ई-रिक्शा उपलब्ध रहेंगे।
ट्रस्ट ने सहजयोगियों से अनुशासन, संतुलन और आपसी सहयोग बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का छोटा-सा सहयोग सभी के लिए सुविधाजनक और शांतिपूर्ण पूजा आयोजन सुनिश्चित कर सकता है।








