/धुंधन स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ, यातायात नियमों के पालन का किया आह्वान।

धुंधन स्कूल में विद्यार्थियों को पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ, यातायात नियमों के पालन का किया आह्वान।

सोलन (अर्की), 23 नवंबर
हिम नयन न्यूज़/ ब्यूरो/ वर्मा।

जय बाबा कमलाहिया अराधना संस्था (JBK Aradhana) एवं CSR Sawera Foundation के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंधन में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राम रत्न, एसएमसी अध्यक्ष सुनील ठाकुर, अध्यापक सुरेंद्र कुमार, सुमन वटु, नरेंद्र हाडा एवं हेम राज विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर JBK Aradhana के अध्यक्ष एम.के. भारद्वाज ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा तेज गति से वाहन चलाने से बचने की सलाह दी।

साथ ही इंडिकेटर और डिपर के उचित इस्तेमाल के बारे में भी जानकारी दी।

विद्यार्थियों को सड़क दुर्घटना के समय आपातकालीन सहायता के लिए 108 एवं 100 नंबरों की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त गुड समैरिटन (राहवीर योजना) के तहत दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने तथा मोबाइल फोन लॉक होने की स्थिति में आपातकालीन संपर्क के माध्यम से परिवार तक सूचना पहुंचाने के उपाय भी बताए गए।


एम.के. भारद्वाज ने बताया कि JBK Aradhana पिछले 18 वर्षों से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय है। संस्था गांवों, पंचायतों, स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सड़क सुरक्षा, नशामुक्ति, आपदा प्रबंधन एवं स्वच्छता जैसे विषयों पर जागरूकता अभियान चला रही है।


उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य जागरूक, जिम्मेदार एवं संवेदनशील समाज का निर्माण करना है, ताकि नागरिक यातायात नियमों का पालन करें और युवा पीढ़ी नशे से दूर रहकर स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की ओर आगे बढ़े।


कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को संदेश दिया गया कि सुरक्षित सड़कें ही सुरक्षित जीवन का आधार हैं और नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।